Home


गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार संघ (GSVPS)

निर्भीक पत्रकारिता | एकता | राष्ट्र सेवा


हमारे बारे में (About Us)

परिचय (Introduction): गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार संघ (GSVPS) निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता का एक सशक्त मंच है। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी के आदर्शों पर चलते हुए, हमारा संघ पत्रकारों के हितों की रक्षा और समाज के प्रति उनके दायित्वों को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है।

गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार संघ ( पंजी. क्र. 15789) केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित एक आंदोलन है। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी के आदर्शों पर चलते हुए, यह संघ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के पत्रकारों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।


मुख्य कार्य

  • पत्रकार सुरक्षा: पत्रकारों के विरुद्ध होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना और उन्हें कानूनी व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
  • आदर्श पत्रकारिता: समाज में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना।
  • कौशल विकास: कार्यशालाओं और प्रशिक्षण के माध्यम से नए पत्रकारों को आधुनिक मीडिया के प्रति जागरूक करना।
  • एकता की शक्ति: पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना।

मुख्य उद्देश्य (Our Vision & Mission)

  1. राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार में सहयोग प्रदान करना तथा उनके प्रभावी कार्यान्वयन में योगदान देना।
  2. गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती 26 अक्टूबर और पुण्यतिथि 25 मार्च को प्रतिवर्ष भव्य रूप से मनाना तथा उनकी निर्भीक पत्रकारिता , राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा का व्यापक प्रचार प्रसार करना।
  3. गणेश शंकर विद्यार्थी जी के नाम पर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थलो पर मूर्ति की स्थापना, संस्कार केन्द्र, पुस्तकालय ,वाचनालय , जन सूचना केन्द्र, हिन्दी पत्रकारिता क्लब की स्थापना करना एवं संचालन करना।
  4. प्रेस की स्वतंत्रता , अभिव्यक्ति की आजादी तथा पत्रकारों के अधिकारों , सुरक्षा व कल्याण के लिए कार्य करना।
  5. पत्रकारों के विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम , कार्यशालाएँ  , सेमिनार  ,डिजिटल मीडिया प्रशिक्षण ,  प्रकाशन , पुरूस्कार वितरण , सम्मान समारोह , नैतिक पत्रकारिता पर जागरूकता कार्यक्रम और क्षमता विकास के अवसर उपलब्ध कराना।
  6. हिन्दी पत्रकारिता की ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण विरासत का संरक्षण करना तथा उसके प्रचार प्रसार एवं संवर्धन के लिए कार्य करना।
  7. ग्रामीण , आदिवासी , पिछड़े क्षेत्रों में हिन्दी पत्रकारिता को बढ़ावा देना और ग्रामीण पत्रकारों को संगठित , सशक्त एवं सक्षम बनाना।
  8. साहित्यिक ,कला, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना तथा राष्ट्रीय, धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन करना।
  9. मीडिया साक्षरता, लोकतंत्र  , भारतीय संविधान तथा मानव अधिकारों का प्रचार प्रसार करना
  10. विकसित भारत के निर्माण हेतु जल संरक्षण , नशा मुक्ति ,  स्वदेशी,  यातायात सुरक्षा,  महिला सशक्तिकरण , योग , खेलकूद ,  युवा विकास,   ग्रामीण विकास,  स्वास्थ व शिक्षा जैसे विषयो का प्रचार प्रसार करना एवं विकास करना।

गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचार है। इस संघ की स्थापना महान क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की स्मृति और उनकी पत्रकारिता शैली को जीवित रखने के उद्देश्य से की गई है। हम मानते हैं कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी गरिमा बनाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

हमारा लक्ष्य (Our Vision): एक ऐसी पत्रकारिता का निर्माण करना जहाँ सूचना का माध्यम केवल व्यापार न होकर समाज सुधार और राष्ट्र उत्थान हो।

हमारे मूल्य:

  1. साहस: सत्य कहने का साहस।
  2. सेवा: ‘मातृभूमि सेवा परमो धर्मः’ के मूल मंत्र का पालन।
  3. एकता: सभी पत्रकार साथियों को एक सूत्र में पिरोना।

Loading